logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नारियल खरीदते वक्त अब न खाएं धोखा कौन-सा नारियल में है पानी ज्यादा और ताजा मीठा !

गर्मी में नारियल पानी से बेहतर ड्रिंक शायद ही कोई हो, लेकिन सही नारियल चुनना अक्सर मुश्किल हो जाता है. अब एक दुकानदार की आसान ट्रिक वायरल हो रही है, जिससे आप तुरंत पहचान सकते हैं कि कौन-सा नारियल ज्यादा पानी वाला और ताजा है. बस कुछ छोटे संकेतों से सही चुनाव करना बेहद आसान हो जाता है.
लेकिन अक्सर लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि कौन-सा नारियल ज्यादा पानी वाला है और कौन-सा नहीं. कई बार लोग नारियल खरीद लेते हैं, लेकिन उसमें पानी बहुत कम निकलता है.अब इस समस्या का एक आसान तरीका सामने आया है, जिसे खुद एक नारियल पानी बेचने वाले दुकानदार ने बताया है. उसका यह तरीका सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा

नारियल पानी का व्यापार करने वाला दुकानदार लोगों को बताते हैं कि नारियल खरीदते समय केवल उसका आकार या रंग देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. दुकानदार के मुताबिक, नारियल को हाथ में लेकर हल्का सा हिलाकर देखना चाहिए.अगर नारियल के अंदर पानी की आवाज साफ सुनाई दे रही है, तो समझिए उसमें अच्छी मात्रा में पानी है. अगर आवाज बहुत हल्की है या बिल्कुल नहीं आ रही, तो संभव है कि उसमें पानी कम हो.
दुकानदार का कहना है कि नारियल का वजन भी एक अहम संकेत होता है. जो नारियल आकार में छोटा दिखता है लेकिन हाथ में उठाने पर भारी लगता है, उसमें आमतौर पर पानी ज्यादा होता है. वहीं जो नारियल बड़ा दिखता है लेकिन हल्का लगता है, उसमें पानी कम हो सकता है. इसलिए खरीदते समय वजन का अंदाजा लगाना भी जरूरी है.

इसके अलावा नारियल के ऊपरी हिस्से यानी उसकी ‘आंखों’ को भी देखकर काफी कुछ समझा जा सकता है. अगर नारियल की तीनों आंखें साफ और कड़ी दिखती हैं, तो वह नारियल ताजा माना जाता है. लेकिन अगर आंखें ज्यादा नरम, काली या सड़ी हुई नजर आएं, तो ऐसे नारियल को खरीदने से बचना चाहिए.ऐसे नारियल में पानी भी कम हो सकता है और स्वाद भी खराब हो सकता है.

दुकानदार ने यह भी बताया कि हरे रंग का ताजा नारियल आमतौर पर ज्यादा पानी वाला होता है. अगर नारियल का रंग बहुत ज्यादा पीला या सूखा नजर आए, तो संभव है कि वह पुराना हो. इसलिए ताजगी और रंग को देखकर भी नारियल की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

9
483 views

Comment