गोविंदपुर में शांति समिति की बैठक, ईद-रामनवमी सौहार्दपूर्ण मनाने का संकल्प
धनबाद (गोविंदपुर):-गोविंदपुर थाना परिसर में बुधवार को आगामी ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर Vishnu Prasad Raut ने की।
बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेते हुए दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।
इंस्पेक्टर राउत ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की प्रतिबद्धता जताई, जिससे क्षेत्र में आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश गया।