इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय अब हिंदी में भी उपलब्ध होंगे,अपने स्थापना दिवस पर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक कदम।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने 160वें स्थापना दिवस के अवसर पर न्याय को आम जनता के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।
17 मार्च, 2026 से इलाहाबाद हाईकोर्ट के सभी नॉन-एएफआर (Non-AFR) अंतिम निर्णयों और आदेशों का हिंदी में अनुवाद उपलब्ध कराया जाएगा।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य वादियों और आम जनता के लिए भाषाई बाधाओं को खत्म करना है, ताकि वे अदालती फैसलों को अपनी मातृभाषा में समझ सकें।
अनुवादित निर्णयों को हाईकोर्ट के आधिकारिक पोर्टल eLegalix पर देखा जा सकता है, जहाँ वर्ष और महीने के अनुसार निर्णयों की सूची उपलब्ध कराई जा रही है।
यह कदम उत्तर प्रदेश जैसे हिंदी भाषी राज्य में न्यायिक पारदर्शिता और सुलभता सुनिश्चित करने के लिए एक "नए युग का सूत्रपात" माना जा रहा है।