मनचलों की खैर नहीं! जौनपुर में एंटी रोमियो टीम का एक्शन, अश्लील गाने गाकर छेड़खानी करने वाला 'काजू' गिरफ्तार
जौनपुर (सुरेरी): उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत जौनपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। थाना सुरेरी पुलिस ने लड़कियों पर छींटाकशी करने वाले एक शोहदे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
बुधवार (18 मार्च 2026) को सुबह करीब 10:30 बजे, मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। जगदीशपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक युवक वहां से गुजरने वाली लड़कियों को देखकर अश्लील गाने गा रहा था और अभद्र टिप्पणियां कर रहा था।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह और महिला कांस्टेबल पुष्पा मौर्या ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम काजू पुत्र मेवालाल (निवासी भदखीन) बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-296 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।