logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंदौर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई।

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में बुधवार तड़के इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। मृतकों में कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू और 2 बच्चे शामिल हैं। एक पारिवारिक कार्यक्रम के चलते घर में बिहार से आए रिश्तेदार भी मौजूद थे।

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे गैस सिलेंडर और एसी-फ्रिज के कंप्रेसर भी फट गए। बिजली कटने के कारण दरवाजों में लगे 'इलेक्ट्रॉनिक लॉक' जाम हो गए, जिससे लोग अंदर ही फंस गए और बचाव कार्य में बड़ी बाधा आई।

बुधवार शाम 7 मृतकों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने IIT विशेषज्ञों की मदद से मामले की फॉरेंसिक जांच कराने और EV चार्जिंग के लिए नई SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

0
12 views

Comment