logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान ग्रामीण बैंक में चयन होने पर प्रिया योगी का किया सम्मान

(सिंघाना) राजस्थान ग्रामीण बैंक में चयन होने पर गुरु गोरक्षनाथ सेवा समिति द्वारा प्रिया योगी का सम्मान किया गया। अध्यापक सुशील योगी ने बताया कि प्रिया योगी पुत्री कैलाश योगी का राजस्थान ग्रामीण बैंक में चयन होने पर समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों ने बेटी प्रिया को बधाई दी व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मास्टर चंदगीराम योगी, गिरधारी लाल योगी, बहादुरमल योगी, पूर्णमल योगी, कैलाश योगी, मनोज योगी, विजयपाल योगी, विक्रम योगी, अनूप योगी, सुनील योगी, कुलदीप योगी सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

9
899 views

Comment