logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रभारी मंत्री ने सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया मेले का उद्घाटन प्रदेश सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियांं पर गर्व, उत्तर प्रदेश

प्रभारी मंत्री ने सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया मेले का उद्घाटन
प्रदेश सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियांं पर गर्व, उत्तर प्रदेश बन चुका एक उत्तम प्रदेश-प्रभारी मंत्री
अब एक्सप्रेस-वे प्रदेश के रूप में जाना जाता है उत्तर प्रदेश-भाजपा जिलाध्यक्ष
सरकार ने 9 वर्षों में किए अभूतपूर्व कार्य-सदर विधायक
बदायूं 18 मार्च। जनपद की प्रभारी मंत्री मा0 गुलाब देवी ने बुधवार को डायट स्थित ऑडिटोरियम में केंद्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 09 दिवसीय मेले का फीता काटकर व कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने प्रांगण में लगाई गई विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा। उन्होंने व अन्य जनप्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तीन लाभार्थियों को लैपटॉप भी वितरित किए। मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि हम सबको प्रदेश सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियांं पर गर्व है। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है।
प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा व जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक ऐसी कोई सरकार नहीं हुई जिसने 80 करोड लोगों को निशुल्क राशन दिया हो लेकिन सरकार ने कोरोना से अब तक लगातार 80 करोड लोगों को निशुल्क राशन का वितरण कर सीधा लाभ दिलाया है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि भू-माफिया और नकल माफियाओं को प्रदेश में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सरकार शांति का प्रतीक बनी हुई है। यह सरकार एक आम जानकी सरकार है और उनके ही हित के बारे में सोचती व करती है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस बार 53 लाख 37 हजार 535 विद्यार्थियों ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि तीन करोड़ कॉपियां जांची जाएगी, जिसमें डेढ़ लाख शिक्षक मूल्यांकन का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी बच्चे के भाग्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश को अब एक्सप्रेस-वे प्रदेश के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया तथा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए। आज हमारे प्रदेश में महिलाएं और बालिकाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 09 वर्ष सुनहरे वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा की बात हो हर किसी क्षेत्र में सरकार ने अपना शत प्रतिशत देने का कार्य किया है व बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अच्छा सोचो तो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। उन्होंने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। सरकार ने 9 वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, नीतियों, कार्यक्रमों व योजनाओं से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने देखा व सराहा। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिसे उपस्थित सभी ने सराहा।
इससे पूर्व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस आगमन पर प्रभारी मंत्री जी को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने उनका बुके देकर स्वागत किया। प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने विकास भवन सभागार में सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर प्रेस वार्ता भी की।
इस अवसर पर भाजपा नेता शारदेंदु पाठक, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल परियोजना निदेशक डीआरडीए अखिलेश चौबे, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे।

1
0 views

Comment