logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोवा में “Master Athlete Foundation of India (MAFI)” की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित



गोवा में “Master Athlete Foundation of India (MAFI)” की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी तीसरी राष्ट्रीय महिला मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस बैठक में विजय सिंह, जो “Master Athletics Association of Jharkhand” के अध्यक्ष एवं MAFI के उपाध्यक्ष हैं, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारियों, आयोजन व्यवस्था तथा देशभर से आने वाली महिला खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में जानकारी दी गई कि इस प्रतियोगिता में भारत के 28 राज्यों से लगभग 1000 महिला मास्टर्स एथलीटों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता का आयोजन 30–31 मई को किया जाएगा, जिसके संचालन के लिए गोवा में तकनीकी विशेषज्ञों की एक मजबूत टीम तैयार है।

इस टूर्नामेंट का नेतृत्व MAFI की Executive Vice President अनीता रोड्रिग्स कर रही हैं। बैठक के दौरान MAFI के सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी श्री वी.एन. पाठक ने भी सभा को संबोधित किया और विश्वास व्यक्त किया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता अत्यंत सफल और यादगार साबित होगी।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए समन्वय, बेहतर प्रबंधन और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

2
0 views

Comment