हेडलाइंस:
धनतुलसी मोड़ तिराहे के पास अतिक्रमण पर चला पुलिस का अभियान, सड़क किनारे ठेले हटाए गए
समाचार:
भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र स्थित जंगीगंज के धनतु
हेडलाइंस:
धनतुलसी मोड़ तिराहे के पास अतिक्रमण पर चला पुलिस का अभियान, सड़क किनारे ठेले हटाए गए
समाचार:
भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र स्थित जंगीगंज के धनतुलसी मोड़ तिराहे के पास सब्जी मंडी क्षेत्र में बुद्धवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। चौकी इंचार्ज जंगीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़क किनारे लगे ठेले एवं अन्य अवैध कब्जों को हटवाया।
बताया जाता है कि ठेले वालों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किए जाने से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेले वालों को हटाया और सड़क को खाली कराया।
पुलिस टीम ने ठेला संचालकों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली।