पूर्णिया यूनिवर्सिटी के 9वें स्थापना दिवस पर हंगामा, छात्रों का विरोध पटना से लौटे वीसी ने संभाली स्थिति।
पूर्णिया_यूनिवर्सिटी के 9वें स्थापना दिवस के मौके पर आज विश्वविद्यालय परिसर में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब छात्र नेताओं द्वारा जोरदार हंगामा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। छात्रों का आरोप था कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं को लंबे समय से अनदेखा कर रहा है और बार-बार मांग उठाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन प्रशासन इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी नाराजगी के चलते स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दिन ही छात्रों ने विरोध का रास्ता अपनाया।
इसी बीच, विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) को आज पटना हाई कोर्ट द्वारा तलब किया गया था, जिसके कारण उन्हें पटना जाना पड़ा। हालांकि, जैसे ही उन्हें परिसर में हंगामे की सूचना मिली, वे तुरंत पटना से पूर्णिया लौट आए और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुआ यह हंगामा शाम 7 बजे तक जारी रहा। इस दौरान नारेबाजी और विरोध के बीच ही कुलपति के निर्देश पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भी छात्रों का आक्रोश साफ तौर पर देखा गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया और उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है,
(संवाददाता मेराज सिद्दीकी:)