विनोद कुमार बागड़ी पुनः बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
विनोद कुमार बागड़ी पुनः बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
दिल्ली (विनोद खन्ना)दिल्ली के वेंकट भवन में हुआ सम्मान, सादुलपुर (चूरू) के हरपालू गांव का बढ़ाया गौरव
दिल्ली (विनोद खन्ना गोगामेडी)दिल्ली के वेंकट भवन में आयोजित कार्यक्रम में सादुलपुर (चूरू) के गांव हरपालू निवासी विनोद कुमार बागड़ी को पुनः अखिल भारतीय धाणका आदिवासी समाज रजि का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके नेतृत्व में समाज के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विनोद कुमार बागड़ी के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा समाज के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।