Moong Dal samosa
समोसा एक ऐसा लोकप्रिय नाश्ता है जिसे लगभग हर उम्र के लोग बड़े चाव से खाते हैं. आमतौर पर लोग आलू वाले समोसे से परिचित हैं, लेकिन अब बाजार में एक नया स्वाद तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, मिनी समोसा. यह छोटा, कुरकुरा और स्वाद में बेहद खास होता है. खास बात यह है कि इसमें आलू की जगह मूंग दाल की स्टफिंग का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद बिल्कुल अलग और लाजवाब हो जाता है.