logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार को चार्जिंग में लगा सोया था इंदौर का परिवार, EV में आग लगने से जिंदा जल गए



इंदौर !में ईवी चार्जिंग से आग लगने के कारण अब तक 8 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक, परिवार रात में ईवी कार को चार्जिंग से लगाकर सो गया था, लेकिन रात में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को काबू में कर लिया। घटना ने सबको इलेक्ट्रिकल व्हीकल के उपयोग पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है,
पुलिस के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। कार में लगी आग तेजी से घर तक फैल गई। इसने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर बाद एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला,

36
1811 views

Comment