logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आदर्श विवाह सम्मेलन से ही समाज में फैली दहेज प्रथा एवं फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी प्रदीप लारिया नरयावली साहू समाज द्वारा 42 वा भव्य आदर्श विवाह सम्

आदर्श विवाह सम्मेलन से ही समाज में फैली दहेज प्रथा एवं फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी = प्रदीप लारिया


नरयावली साहू समाज द्वारा 42 वा भव्य आदर्श विवाह सम्मेलन संपन्न,नरयावली विधायक ने की 25 लाख के सामुदायिक भवन की घोषणा

नरयावली जिला सागर राधे लाल साहू

साहू तेली समाज की परम आराध्य मां कर्मा देवी जयंती पर नरयावली विधानसभा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में जय मां कर्मा के जयकारों से गुंजायमान था। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक भजनों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ने आपसी तालमेल और समरसता की एक जीवंत मिसाल पेश की। साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि मां कर्मा देवी की भक्ति केवल प्रार्थना तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके जीवन का संदेश परिश्रम, सेवा और सादगी को आत्मसात करना है। उन्होंने कहा कि साहू समाज ने
एकजुट होकर फिजूलखर्ची और दहेज जैसी कुरीतियों को त्यागकर सामूहिक विवाह की इस पावन परंपरा को निभाया है, वह आधुनिक समाज के लिए एक मिसाल के समान है। सामूहिक विवाह नए युग का संस्कार है। यह आयोजन मात्र एक विवाह समारोह नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती और सामाजिक समानता का एक सशक्त आंदोलन है। विधायक लारिया ने समाज के अग्रणी जनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब हम आडंबरों को छोड़कर सादगी से संस्कार संपन्न करते हैं, तो वह समाज की असली प्रगति कहलाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल न केवल आर्थिक रूप से कम‌जोर परिवारों को संबल प्रदान करेगी, बल्कि नई पीढ़ी में भी उच्च नैतिक मूल्यों का बीजारोपण करेगी। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।श्री फितूरीलाल साहू जी (भामाशाह) श्री रविशंकर जी साहू (समिति अध्यक्ष), किशन लाल जी , मनोहरलाल जी संजय साहू (अध्यक्ष मंदिर कमेटी)बलराम साहू पूर्व सरपंच,राष्ट्रीय पदाधिकारी वरिष्ठ समाजसेवी श्री आर के साहू मकरोनिया, ताराचंदजी, बद्री विशाल साहू जी मकरोनिया कार्यकारी अध्यक्ष, डी.एल साहू जी सचिव, मुरारी यादव जी, नंदलाल साहू जी, मूलरासू साहू, देवीदीन साहू,रामचरण साहू, आर. के. साहू, रामसिंह यादव ,पुष्पेन्द्र साहू अरविंद साहू (शिक्षक) अंचल साहू सरपंच, देरीदीन साहू, नारायण साहू , नन्दलाल साहू, रामचरण साहू मनीराम साहू तुलसीराम साहू सुरेश साहू (शिक्षक), प्रशात साहू, एम. सल साहू, कमलेश साहू (पत्रकार ) मदनलाल साहू, राजकिशोर साहू, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पत्रकार श्रीराम साहू गढ़ाकोटा,राजकुमार साहू रगोली मकरोनिया, विक्रम साहू झगरी गढ़ाकोटा,सौरभ साहू, देवांश साहू सहित बड़ी संख्या में सागर जिले के विभिन्न ब्लाकों तहसीलों एवं नरयावली विधानसभा के सभी ग्रामों के साहू तेली समाजिक बंधु उपस्थित रहे। विवाह के पश्चात करीब 70 हजार की उपहार सामग्री वर वधू को प्रदान की गई एवं बढ़िया सजावट किए गए फोर व्हीलर से विदाई की गई।सभी भक्तों सामाजिक बंधुओ ने भोजन प्रसाद का आनंद लिया शांति पूर्ण तरीके से आयोजन सम्पन्न हुआ।सभी ने आयोजन समिति, युवा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की दिन रात एक करके की गई मेहनत की बहुत तारीफ की और कहा कि एक टीम भावना से जो आयोजन किया गया उसके कारण ही सफल हुआ है।

3
432 views

Comment