सरकार ने विमानन कंपनियों से से कहा, ‘‘उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर अतिरिक्त शुल्क न लें’’
नयी दिल्ली: 18 मार्च (भाषा) सरकार ने विमानन कंपनियों से मंगलवार को कहा कि घरेलू उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क न लेने को कहा गया है।
इसके अलावा, नागर विमानन मंत्रालय के प्रयासों के तहत यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए विमानन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि एक ही ‘पीएनआर’ (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) पर यात्रा करने वाले यात्रियों को उड़ान में साथ बैठाया जाए ।