दिल्ली: पालम में एक आवासीय इमारत में आग लगी, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं
नयी दिल्ली: 18 मार्च (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया गया। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल के 30 वाहन मौके पर भेजे गए, हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।