logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहसवान में पुलिस मुठभेड़, 5 गौकश गिरफ्तार

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर

बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश सिंह कठेरिया के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह द्वारा थाना सहसवान पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांच गौकशों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम चमरपुरा के जंगल क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं के वध की योजना बना रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पहुंची तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी घायल हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। पुलिस ने नईम, शाहरूख, अली हसन, कौसर और इसराइल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच तमंचे 315 बोर, 10 जिंदा कारतूस तथा कुल्हाड़ी, छुरी सहित पशु वध करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। कार्रवाई थाना प्रभारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद

0
66 views

Comment