logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक व एसडीओ को सौंपा ज्ञापन - मांग नहीं मानी तो महापड़ाव, सहकारी समितियों के कार्मिकों ने दी चेतावनी

रामगढ़ पचवारा (लालसोट)

ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिकों ने लंबित मांगों के समाधान को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। कार्मिकों ने विधायक रामबिलास मीना और उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट किया कि मार्च तक संतोषजनक समाधान नहीं हुआ तो जयपुर में महापड़ाव किया जाएगा। कार्मिकों ने बताया कि वर्षों से लंबित मांगों के कारण प्रदेशभर में रोष है। उन्होंने कैडर अथॉरिटी और नियोक्ता का स्पष्ट निर्धारण करने, सहकारिता विभाग की कमेटी द्वारा सुझाए गए प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग उठाई। इसके साथ ही केंद्रीय सहकारी बैंकों में ऋण पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर समिति व्यवस्थापकों को प्राथमिकता देने और भर्ती में आयु सीमा की बाध्यता हटाने की मांग भी की गई।

कार्मिकों ने बताया कि 27 फरवरी से कार्य बहिष्कार जारी है। आंदोलन के अगले चरण में अप्रैल में जयपुर में विशाल रैली और महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान धर्मपाल मीना, जयंत शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, दिलखुश मीना, शंकर लाल, ताराचंद दक्ष, विजेंद्र सिंह, परसादी लाल मीना सहित कई कार्मिक मौजूद रहे।

1
66 views

Comment