logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रोजा इफ्तार दावत में दिखा सौहार्द का रंग

लालसोट

पवित्र रमजान माह के अवसर पर पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना की ओर से मंगलवार शाम इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। ट्रक यूनियन के पास अश्क अली शाह के तकिया पर आयोजित कार्यक्रम में रोजेदारों के साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी उत्साह से भाग लिया।

मगरिब की अजान के साथ रोजा खजूर और फलों से खोला गया, इसके बाद सामूहिक दुआ में अमन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की गई। परसादीलाल मीना ने रमजान को आत्मिक शांति, अनुशासन, संयम और जरूरतमंदों की मदद का महीना बताते हुए सामाजिक सौहार्द को सबसे बड़ी ताकत बताया। हाफिज लुकमान ने नमाज अदा कराई। मुस्लिम समाज के सिराज मोहम्मद, इरफान खान, इस्तियाक मोहम्मद, अब्दुल अजीज व फजलुर्रहमान सहित कई लोगों ने स्वागत किया।

0
35 views

Comment