लालसोट में फूलों की होली से महका माहौल
लालसोट
कोथून रोड स्थित जगदंबा कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रास महोत्सव का मनोहारी प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथावाचक पं. विष्णुकांत शास्त्री ने माखन चोरी, गोवर्धन लीला व रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया। मंच पर सजीव झांकी में राधा-कृष्ण रूप में कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली, भजन-कीर्तन व जयघोषों से पूरा परिसर गूंज उठा। महिला-पुरुष व बच्चे उत्साह से शामिल हुए।