स्मैक के साथ एक जने को दबोचा
लालसोट
मंडावरी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बिनोरी मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर हरि सिंह मीना पुत्र रामकिशोर मीना निवासी सुरतपुरा को पकड़कर उसके कब्जे से 2.23 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।