*ब्रैकिंग न्यूज़*
*दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक पवन कुमार की गोली लगने से मौत हो गई*
*ब्रैकिंग न्यूज़*
*दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक पवन कुमार की गोली लगने से मौत हो गई*
*अतुल त्यागी*(मैनेजिंग डायरेक्टर)(CTV)क्राइम टीवी भारत लाइव न्यूज़ चैनल
हापुड़
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मामला आत्महत्या का हो सकता है। युवक ने अपने ही रिश्तेदार के लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के दौरान उसका चचेरा भाई मौके पर मौजूद था और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। पुलिस ने पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज और फॉरेंसिक जांच के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।यह घटना कई सवाल खड़े करती है — आखिर ऐसी क्या स्थिति बनी कि एक युवक ने इतना बड़ा कदम उठा लिया? और उससे भी बड़ा सवाल, क्या किसी को रोकने की कोशिश की गई या सिर्फ वीडियो बनाया गया?
अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो मदद लेना बेहद जरूरी है। जिंदगी अनमोल है।