logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना 2027 की तैयारी तेज: महराजगंज में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

महराजगंज: जनगणना 2027 को सुचारू, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सोमवार से फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी अंबिका प्रसाद ने किया। पहले दिन मास्टर ट्रेनरों ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना से जुड़ी प्राथमिक जानकारियां दीं। अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले के कुल 90 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए चार मास्टर ट्रेनरों की टीम गठित की गई है, जो तीन चरणों में 30-30 ट्रेनरों को प्रशिक्षण देगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्रथम चरण का प्रशिक्षण 16, 17 और 18 मार्च 2026 को आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जनगणना की तैयारी का तीसरा चरण है। इससे पहले लखनऊ में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जबकि दूसरे चरण में कलेक्ट्रेट सभागार में चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। अब तीसरे चरण में फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो जनगणना के दौरान जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रियाओं, कार्यप्रणाली और डेटा संकलन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड ट्रेनरों को इस प्रकार तैयार करना है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर जनगणना कार्य को सटीक और प्रभावी तरीके से पूरा कर सकें। इससे आगामी जनगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी।

0
487 views

Comment