टिहरी: सौंग बांध परियोजना पर डीएम नितिका खण्डेलवाल की समीक्षा बैठक, मुआवजा वितरण के लिए विशेष कैंप के निर्देश
पुनर्वास और प्रतिकर मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर, कोई भी पात्र व्यक्ति न रहे वंचित
टिहरी गढ़वाल | 17 मार्च 2026, केदार सिंह चौहान ‘प्रवर’
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में सौंग बांध परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर परियोजना की प्रगति और प्रभावितों के पुनर्वास एवं मुआवजा वितरण की समीक्षा की। बैठक में भूमि अर्जन से जुड़े पात्र व्यक्तियों के पुनर्वास और प्रतिकर के विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
घुडसाल, रगड़गांव और ग्वाली डांडा के मामलों पर हुई चर्चा
बैठक में घुडसाल गांव, रगड़गांव तथा ग्वाली डांडा चक सौंदणा से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। जिलाधिकारी ने इन प्रकरणों पर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुआवजा वितरण के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश
डीएम नितिका खण्डेलवाल ने निर्देश दिए कि प्रभावित व्यक्तियों को समयबद्ध लाभ दिलाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएं, जिससे मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार समय पर और पारदर्शिता के साथ मिले।
रगड़गांव इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य की समीक्षा
बैठक के दौरान रगड़गांव स्थित इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। परियोजना अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य पूर्ण हो चुका है, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे।
उन्होंने सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक प्रताप सिंह बिष्ट, धीरेन्द्र सिंह नेगी, सुधीर सैनी, नायब तहसीलदार एसएलएओ) निशांत कम्बोज, प्रकाश लाल, बीना सेमवाल, देवाशीष सेमवाल
सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।