logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय के संयुक्त आदेश के आलोक में जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों में संभावित जमाखोरी और कालाबाजारी की रोकथाम हेतु

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय के संयुक्त आदेश के आलोक में जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों में संभावित जमाखोरी और कालाबाजारी की रोकथाम हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया था। कुल 68 गैस एजेंसियों की सघन जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिसमें प्रत्येक टीम में एक वरीय दंडाधिकारी/पदाधिकारी तथा एक पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों द्वारा आज गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकृत पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित निरीक्षण प्रपत्र के आधार पर गैस एजेंसियों की जांच की गई। इसमें यह सुनिश्चित किया गया कि शोरूम पर मूल्य सूची, कार्य के घंटे एवं स्टॉक की स्थिति प्रदर्शित हो, डिलीवरी कर्मियों के पास वजन करने वाला वेईंग स्केल उपलब्ध हो, उपभोक्ता के सामने सिलेंडर का वजन एवं लीकेज की जांच की जाए, प्रतिष्ठान पर फर्स्ट एड बॉक्स, शिकायत पुस्तिका एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हों तथा डिलीवरी कर्मी वर्दी और परिचय पत्र के साथ कार्य कर रहे हों।

इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं से सीधे फीडबैक भी प्राप्त किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनसे निर्धारित दर से अधिक राशि नहीं ली जा रही है तथा होम डिलीवरी उपलब्ध न होने की स्थिति में उन्हें निर्धारित रिबेट दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा गैस की कालाबाजारी अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन को जिला कंट्रोल रूम के नंबर 06243450626 पर सूचित करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

1
0 views

Comment