गणगौर पूजन का उत्साह
लालसोट
क्षेत्र में पारंपरिक लोक आस्था के प्रमुख पर्व गणगौर पूजन को लेकर युवतियों व महिलाओं में खासा उत्साह है। बाजारों में पूजन सामग्री, मिट्टी की गणगौर प्रतिमा बेचने की दुकानें सजी है, इसके अलावा पारंपरिक वेशभूषा की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ बनी हुई है। न्यू कालोनी में गणगौर पूजन के लिए दूब ले कर जाती महिलाएं।