रक्तदान महोत्सव के पोस्टर का विमोचन
लालसोट
भगतसिंह आभामंडल की ओर से 23 मार्च को होने वाले रक्तदान महोत्सव पोस्टर का विमोचन सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर आभामंडल संरक्षक मोहनलाल शर्मा व संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण ने बताया कि संत रविदास के 650वें जन्म वर्ष के अवसर पर सामाजिक समरसता से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आभामंडल की ओर से आयोजित किए जाएंगे।