राहुवास व हरिपुरा में आयुर्वेद औषधालयों के नए भवन बनेंगे
लालसोट
राहुवास और हरिपुरा गांव में राजकीय आयुर्वेद औषधालयों के नए भवन बनाए जाएंगे। विधायक रामबिलास मीना ने बताया कि निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद शर्मा ने कहा कि राहुवास और हरिपुरा में नए भवन बनने से हजारों ग्रामीणों को बेहतर आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा मिलेगी।