भारत में ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों को सावधानी की दी सलाह
भारत ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने सोमवार को आधिकारिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि बिना दूतावास से संपर्क किए कोई भी जमीनी सीमा पार न करें।
तेहरान स्थित दूतावास ने स्पष्ट किया कि सभी भारतीय नागरिक पूर्व समन्वय और आधिकारिक अनुमति के बिना किसी सीमा के पास न जाएं और न ही उसे पार करने की कोशिश करें। एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि ऐसा करने पर गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन समस्याएँ हो सकती हैं। दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।