मुरादाबाद के पीतल उद्योग पर गैस संकट की मार।
व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की किल्लत का असर अब धीरे धीरे पीतल उद्योग पर भी दिखाई देने लगा है।गौरतलब है पीतल उद्योग में ढलाई की भट्ठियों और बेल्डिंग करने के लिए गैस का इस्तेमाल होता है।स्थानीय पीतल कारखाना संचालको के अनुसार पहले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2500 रुपए थी जो अब बढ़ कर 3200 रुपए हो गई है।इसके साथ ही सिलेंडर की उपलब्धता भी अनिश्चित हो गई है,जिससे कारोबार चलाना मुश्किल हो रहा है। लागत बढ़ने का सीधा असर उत्पात के मूल्य पर पड़ेगा।पहले से ही पीतल का रेट बढ़ने के कारण पीतल उद्योग बाजार में मंदी की मार झेल रहा था।अगर जल्द ही अमेरिका ईरान का युद्ध बंद नही हुआ तो आने वाले दिनों में पीतल उद्योग को और मंदी का सामना करना पड़ेगा,जिसकी वजह से लाखों लोगों के रोजगार पर संकट छा सकता है।