ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर बस्ती से
ब्रेकिंग न्यूज़ | बड़ी खबर बस्ती से
गैस एजेंसी पर काला बाजारी के आरोप, रात 3 बजे से लाइन में लगने को मजबूर लोग
बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के बारीघाट स्थित उदय गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की काला बाजारी का आरोप लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता रात तीन बजे से ही लाइन में लगकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन सुबह करीब ग्यारह बजे तक भी उन्हें गैस नहीं मिल पाती और लोग निराश होकर वापस घर लौटने को मजबूर हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीती रात गैस से भरी गाड़ी एजेंसी पर पहुंची थी, लेकिन सुबह होने से पहले ही आधे से ज्यादा सिलेंडर उतार लिए गए। लोगों का कहना है कि इससे साफ तौर पर काला बाजारी की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग 1200 से 1300 रुपये तक देने को तैयार होते हैं, उन्हीं को आसानी से गैस सिलेंडर दे दिया जाता है, जबकि सामान्य उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौट जाते हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।