ट्रांसफार्मर की चिंगारी से यूकेलिप्टस की बाग में लगी भीषण आग, आधा सैकड़ा से अधिक पेड़ जलकर राख
हुसैनगंज फतेहपुर यूपी
फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के चलते यूकेलिप्टस की बाग में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते बाग में लगे आधा सैकड़ा से अधिक पेड़ जलकर राख हो गए।
बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना तीसरी बार हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाग के अंदर से गुजर रही बिजली की लाइन को हटाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बार-बार आग लगने की घटनाओं से आसपास के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर बाग के अंदर से बिजली की लाइन नहीं हटाई गई तो ऊर्जा मंत्री से शिकायत की जाएगी।
यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बकरा मंडी के सामने बेरागढ़ीवा इलाके की बताई जा रही है।