logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ के चौक से बड़ी खबर 4 साल लड़के की हत्या

लखनऊ के चौक इलाके में 4 साल के मासूम की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शनिवार को जब पुलिस आरोपी पिता और उसकी सौतेली मां को सीन री-क्रिएशन के लिए उनके घर लेकर पहुंची, तो गुस्साए मोहल्लेवालों ने जमकर हंगामा कर दिया।

पुलिस जैसे ही दोनों आरोपियों को घर के अंदर ले गई, बाहर मौजूद लोगों की भीड़ उग्र हो गई। गुस्साए लोगों ने घर का गेट फांदने की कोशिश शुरू कर दी और आरोपी पिता व उसकी सौतेली मां के खिलाफ जमकर नारेबाजी और गालियां देने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हालात को संभालने की कोशिश की।
सीन री-क्रिएशन के बाद जब पुलिस दोनों आरोपियों को घर से बाहर लेकर निकलने लगी, तो भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को आरोपियों को बचाकर बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इस दौरान कई लोग जोर-जोर से चिल्लाते हुए कह रहे थे कि आरोपी पिता को उनके हवाले कर दिया जाए, ताकि वे खुद उसे सजा दे सकें। लोगों का कहना था कि ऐसे व्यक्ति को जीने का कोई हक नहीं है। पुलिस ने भीड़ को समझाते हुए कहा कि कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

हालांकि भीड़ में मौजूद एक शख्स ने गुस्से में कहा कि या तो आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए या फिर पुलिस ही उसे वहीं सजा दे। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को सुरक्षित तरीके से वहां से निकालकर थाने ले गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बच्चे की हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

0
77 views

Comment