logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबाद की फरदीन के साथ ये 5 कर रहे थे आतंकी संगठन के वीडियो लाइक! पुलिस संग खुफियां एजेंसी ने दबोचा तो सभी चौंक गए

गाजियाबाद की फरदीन के साथ ये 5 कर रहे थे आतंकी संगठन के वीडियो लाइक! पुलिस संग खुफियां एजेंसी ने दबोचा तो सभी चौंक गए

गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. आरोप है कि ये सभी भारतीय रेलवे स्टेशनों, सुरक्षाबलों के ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेज रहे थे. अब मामले में ये पता चला है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर के लिए जासूसी और देश की संवेदनशील जगहों की जानकारी देने के आरोप में पुलिस और एजेंसियों ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. अरेस्ट हुए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है.
जांच में सामने आया है कि ये सभी देश के रेलवे स्टेशनों, पुलिस, सुरक्षाबलों और आर्मी ठिकानों की तस्वीर-वीडियो, पाकिस्तान में भेज रहे थे. एजेंसी ने इनके मोबाइल में कई रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा से संबंधित लोकेशन की फोटो-वीडियो बरामद की हैं. पुलिस और एजेंसी का दावा है कि ये सभी सोशल मीडिया के जरिए ISI से जुड़े हुए थे. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को जब्त कर लिया है. खुफियां एजेंसी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं.

कौन-कौन हुए गिरफ्तार?

पुलिस ने जिन 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें सावेज नाम का युवक मुख्य बताया जा रहा है.सावेज के साथ पुलिस ने जुनैद, फरदीन, इकराम, फजरू और जावेद को गिरफ्तार किया है. ये सभी गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के रहने वाले हैं
जैश ए मोहम्मद के पेज लगातार लाइक कर रहे थे आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी लगातार आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सोशल मीडिया पेज को लाइक कर रहे थे. ये सभी जैश ए मोहम्मद के आतंकी ट्रेनिंग के वीडियो देख रहे थे. इसी दौरान इनका ब्रेन वॉश हुआ और ये सभी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए. पुलिस ने ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है.

0
0 views

Comment