logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

DARBHANGA डीएम ने किया शहर की प्रमुख विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण

दरभंगा, 15 मार्च 2026:
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज शहर के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए लोहिया चौक, पंडासराय, दिल्ली मोड़ और बेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण की मुख्य बातें:

* लोहिया चौक - पंडासराय: सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तुरंत शुरू करने का निर्देश। जिलाधिकारी ने एसडीओ को स्पष्ट कहा कि मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाए और प्रभावित मकानों के मुआवजे हेतु मूल्यांकन जल्द पूरा करें।
* दिल्ली मोड़ आरओबी: यहाँ सरकारी जमीन की मार्किंग पूरी हो चुकी है। डीएम ने नोटिस के बाद अतिक्रमण हटाने और सरकारी सीमा से नाला निर्माण शुरू करने का आदेश दिया।
* बेला मोड़ आरओबी: यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए पुल निर्माण निगम को कार्य में तेजी लाने और समय सीमा के भीतर नाला व सड़क निर्माण पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
अधिकारियों को निर्देश: जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भू-अर्जन और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि निर्माण कार्य निर्बाध रूप से चल सके।
इस दौरान सदर एसडीओ, पुल निर्माण निगम के अभियंता और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

17
625 views

Comment