गढ़ाकोटा में माता कर्मा देवी जयंती पर भव्य शोभायात्रा, पटेरिया धाम में खिचड़ी भोग व प्रसाद वितरण
गढ़ाकोटा। भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी जयंती के पावन
गढ़ाकोटा में माता कर्मा देवी जयंती पर भव्य शोभायात्रा, पटेरिया धाम में खिचड़ी भोग व प्रसाद वितरण
गढ़ाकोटा। भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी जयंती के पावन अवसर पर साहू समाज गढ़ाकोटा द्वारा भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री देव हनुमान मंदिर, बजरिया मोहल्ला पेलेपार से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों बिंदी तिराहा, साहू धर्मशाला, टॉकीज चौराहा, बस स्टैंड एवं मुख्य बाजार से होते हुए पटेरिया धाम स्थित जगदीश स्वामी मंदिर पहुंची।
पटेरिया धाम के जगदीश स्वामी मंदिर में विराजमान भगवान जगदीश स्वामी को भोग अर्पित कर माता कर्मा बाई जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंडित श्री अभिषेक भार्गव उपस्थित रहे। साथ ही पटेरिया धाम के संत हरदास जी महाराज, मंदिर के महाराज जी एवं श्री राम भार्गव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डब्बू मनोज तिवारी एवं संगीता तिवारी, बसंत यादव सहित समस्त भक्तों ने माता कर्मा बाई को खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री राम साहू, पत्रकार नितिन साहू, पत्रकार राधेलाल साहू, पत्रकार कपिल साहू, पत्रकार सुमित साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान कुछ नन्हीं बच्चियों ने माता कर्मा बाई जयंती के अवसर पर सुंदर प्रस्तुति दी, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की।
रिपोर्ट: राधेलाल साहू, पत्रकार, गढ़ाकोटा 📰