logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बरही में गूंजा स्वागत का स्वर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य अभिनंदन, किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

*बरही में गूंजा स्वागत का स्वर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य अभिनंदन, किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

कटनी, 14 मार्च – कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरही में शनिवार को उस समय उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसान सम्मेलन एवं कृषि महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। बरही स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपेड पर मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के दोपहर लगभग 3:20बजे हेलीपेड पर पहुंचते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय तथा बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और किसानों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। किसान सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, सिंचाई सुविधाओं और किसान हितैषी नीतियों पर चर्चा की जाएगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने बरही प्रवास के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर के प्रसिद्ध बड़ा तालाब के सौंदर्याकरण कार्य का शुभारंभ भी करेंगे। यह कार्य क्षेत्र में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री बरही नगर में आयोजित आभार रैली और रोड-शो में भी शामिल होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों और किसानों के शामिल होने की संभावना है।
बरही नगर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र के विकास और किसानों के लिए नई संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
कुल मिलाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बरही आगमन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया है और किसान सम्मेलन कार्यक्रम के माध्यम से किसानों की उम्मीदें भी एक बार फिर मजबूत होती नजर आ रही हैं।

14
536 views

Comment