logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सपा ने पीडीए दिवस के रुप में मनायी बहुजन नायक कांशीराम की 92वीं जयंती

सपा प्रमुख अखिलेश यादव क़े निर्देश पर बहराइच कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस एक विशाल जनसभा के रूप में धूमधाम से मनाया गया,
इस जयंती कार्यक्रम में जनपद क़े कोने-कोने से बड़ी संख्या में PDA समाज के लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुवात में सर्वप्रथम पार्टी नेताओं द्वारा मान्यवर कांशीराम जी क़े चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया,
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट व कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां'बंटी' ने किया,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक/ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बहराइच रमेश गौतम उपस्थित रहें।
जयंती सभा क़ो सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री यासर शाह ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर क़े बाद बहुजन आंदोलन क़े सबसे बड़े पुरोधा थे। बहुजन, पिछड़े व दलित समाज को सम्मान,अधिकार और बराबरी मिले इसके लिए मान्यवर कांशीराम जी ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। श्री शाह ने आगे कहा कि आज का सच यही हैँ कि वर्तमान समय में सत्ता में बैठे हुए लोग जो केवल एक ही जाति की राजनीति कर रहे हैँ अगर आप सभी समझोगे तो आज भी वही 80 व 90 के दशक का सामन्तवाद प्रदेश में हावी हैँ।
देश में 90 क़े दशक में जब फिरकापरस्त ताकतों ने पूरे देश में राम जानकी रथ यात्रा क़े जरिये संविधान का उल्लंघन कर पूरे देश में साम्प्रदायिक सौहाद्र क़ो खराब किया लेकिन तीन साल क़े भीतर ही मान्यवर कांशीराम जी ने हमारे श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव क़े साथ मिलकर देश से फ़िरक़ापरस्त ताकतों क़ो न केवल सत्ता से बेदखल किया अपितु मान्यवर कांशीराम जी क़ो इटावा की लोकसभा की सामान्य सीट से विजय दिलाकर दिल्ली की संसद भेजा। मान्यवर कांशीराम जी ने पिछड़ों के आरक्षण क़े लिए मंडल आयोग की रिपोर्ट क़ो लागू कराने क़े लिए संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष किया। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने कहा कि आज बहुजन समाज क़े सामने देश क़े संविधान और सामाजिक न्याय क़ो बचाने की चुनौती है, मान्यवर साहब की कथित वारिस बनने का सपना देखने वाले लोग जब भाजपा क़े हाथों की कठपुतली बन गये हों ऐसे समय में हमारे नेता अखिलेश यादव ने पीडीए क़े आंदोलन क़ो आगे बढ़ाकर न केवल सामन्तवादी बल्कि सामाजिक न्याय क़े दुश्मन ताकतों क़ो दिल्ली की कुर्सी पर बैठे मोदी और भाजपा क़ो बैसाखी पर खड़ा कर दिया है,उक्त जनसभा को विधायक कैसरगंज आनंद यादव, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, प्रदेश सचिव प्रदीप यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता तारिक़ खां, जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्रा 'मजनू ', महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, रेखा राव, अनवर खा वारसी, डॉ⁰ जितेंद्र मौर्या, डा० आशिक अली, अवधेश वर्मा आदि ने सम्बोधित किया।
इस जयंती कार्यक्रम पूर्व एम एल सी हाजी इमलाक खां, निरंजन पटेल, राजेश चौधरी, पेशकार राव, सुमन शर्मा, नशिबुन निशा,
जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, रामजी यादव, शकील मेकरानी, नंदेश्वर यादव, अफ़शाल शानू, शैलेश सिंह शैलू, मुन्ना रायनी, कृपा राम यादव, तुफैल खां नाना, सत्यम बाजपेयी, पंकज दीक्षित, जवाहिर यादव,अयोध्या सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टीजन उपस्थित रहे।

42
1289 views

Comment