logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. शमीम की तत्परता से बची दो ट्रक चालकों की जान.!


राजपुर/बलरामपुर (मोहम्मद खालिद)

आज दिनांक 15 मार्च 2026 को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बलरामपुर के जिलाध्यक्ष मो. शमीम एवं जिलाउपाध्यक्ष गुलाम रब्बानी अपने निजी कार्य से अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत गागर नदी आईटीआई के पास दो ट्राला ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे भीषण सड़क दुर्घटना घटित हो गई।
दुर्घटना के कुछ ही देर बाद वहां से गुजर रहे मो. शमीम एवं गुलाम रब्बानी ने देखा कि दोनों ट्रकों के चालक दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में ही फंसे हुए हैं। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. शमीम ने तत्काल पहल करते हुए रोड निर्माण कार्य में लगे जेसीबी वाहन को बुलवाया। जेसीबी की मदद से भारी मशक्कत के बाद दोनों फंसे हुए चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मो. शमीम ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले संबंधित थाना के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को तथा स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ बलरामपुर को फोन कर घटना से अवगत कराया और तत्काल एंबुलेंस भेजने का अनुरोध किया। अधिकारियों द्वारा शीघ्र एंबुलेंस भेजने का आश्वासन दिया गया।
इसी दौरान प्रधानमंत्री जनमन योजना की एक एंबुलेंस वहां से गुजर रही थी, जिसे जिलाध्यक्ष मो. शमीम ने रुकवाया और राजपुर बीएमओ से चर्चा कर तत्काल उसी वाहन से दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर रवाना कराया। घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस में भेजने में मो. शमीम, गुलाम रब्बानी तथा वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी सहयोग किया।
घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार दोनों ट्रक चालकों को पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मो. शमीम ने घायलों के बेहतर उपचार को लेकर सीएमएचओ बलरामपुर एवं बीएमओ राजपुर से भी विशेष चर्चा की। वहीं जिलाध्यक्ष की सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और बाधित यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया गया।
घायलों को अस्पताल भेजने के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. शमीम एवं जिलाउपाध्यक्ष गुलाम रब्बानी अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए अंबिकापुर रवाना हो गए।

59
1594 views

Comment