logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुस्लिम युवक से शादी के बाद ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा के घर में मातम जैसा माहौल, परिवार ने CM से लगाई गुहार

धार से किशन लाल जागिड़
9829276941

खरगोन जिले / महेश्वर क्षेत्र की रहने वाली सोशल मीडिया पर चर्चित “वायरल गर्ल” मोनालिसा द्वारा मुस्लिम युवक फरहान से विवाह करने की खबर के बाद परिवार में गहरा दुख और तनाव का माहौल बन गया है। मोनालिसा बंजारा समुदाय से संबंध रखती है और परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद पूरे घर में मातम जैसा माहौल है।
परिजनों का आरोप है कि बेटी के इस फैसले से वे बेहद आहत हैं। परिवार के सदस्य रो-रोकर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं और उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
परिवार का कहना है कि उनकी बेटी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों के संपर्क में आई थी। इसी दौरान फरहान नामक युवक से उसका संपर्क हुआ और बाद में दोनों ने शादी कर ली। इस घटना के बाद से परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है
मोनालिसा के परिजनों ने प्रशासन से भी मदद की मांग करते हुए कहा कि मामले की पूरी जांच की जाए और उनकी बेटी से बात कराई जाए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं
समाज के लोगों ने भी जताई चिंता
बंजारा समाज के कुछ लोगों ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि परिवार बेहद दुखी है और समाज चाहता है कि मामले का समाधान शांति और कानून के दायरे में हो
प्रशासनिक स्तर पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन परिवार ने मुख्यमंत्री और प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है

2
497 views

Comment