logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्य प्रदेश में जनहित कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन समय पर नहीं हो रही कांग्रेस के युवा नेता नारायण मंडावलिया ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी आरोप लगाया

*मध्य प्रदेश में जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन समय पर नहीं हो रही, कांग्रेस के युवा नेता नारायण मंडावलिया ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी और प्रशासनिक विफलता का गंभीर आरोप लगाया है*

*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज*

मंडावलिया ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं करने में माहिर है, जबकि धरातल पर लाभार्थी खाली हाथ हैं।
घोषणा के बाद भी किसान 'कल्याण' से दूर
नारायण मंडावलिया ने बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत चौथी किस्त 18 फरवरी 2026 को किसानों के खातों में डालने की आधिकारिक घोषणा की गई थी।
विफलता: घोषणा के करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी आज तक किसानों के बैंक खातों में राशि जमा नहीं हुई है।
प्रभाव: रबी सीजन और आगामी जरूरतों के बीच किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
लाडली बहना राशि पर भी 'ब्रेक'
मंडावलिया ने लाडली बहना योजना के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को प्रदेश की लाखों बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करने का दावा किया गया था, लेकिन दो दिन बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
"सरकार इवेंट मैनेजमेंट के जरिए वाहवाही लूट रही है, लेकिन हकीकत यह है कि न तो किसान को पैसा मिला है और न ही बहनों को। बैंकों के चक्कर काटकर गरीब जनता परेशान हो रही है। यह सीधे तौर पर जनता के साथ धोखाधड़ी है।"
— नारायण मंडावलिया

7
5022 views

Comment