मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026
गांव-गांव तक सुगम आवागमन और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के माध्यम से प्रदेश की ग्राम पंचायतों को सस्ती एवं सुलभ परिवहन सेवाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत वाहन संचालन के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इस योजना के अंतर्गत चयनित वाहन स्वामी मार्ग एवं समय का निर्धारण स्वयं कर सकते हैं तथा किराया वसूली का अधिकार भी उन्हें प्राप्त होगा।