logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनवमी परंपरागत ढंग से मनाई जाएगी, डीजे में बजेगी राम धुन: अभय सिंह

जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए अभय सिंह ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी का पर्व पहले की तरह परंपरागत, शांतिपूर्ण और सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के एक मंत्री मोहम्मद इरफान अंसारी जानबूझकर झारखंड में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

अभय सिंह ने कहा कि रामनवमी के आयोजन से जुड़ा कोई भी फैसला मंत्री या सरकार नहीं करेगी, बल्कि इसका निर्णय हिंदू समाज और रामनवमी अखाड़ा समिति ही करेगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस तरह परंपरागत तरीके से रामनवमी का पर्व मनाया जाता रहा है, उसी प्रकार इस बार भी मनाया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे में राम धुन और बजरंगबली के गीत बजेंगे। यदि सरकार डीजे पर किसी प्रकार की रोक लगाने का प्रयास करती है, तो इसे हिंदू समाज पर हमला माना जाएगा।

हालांकि अभय सिंह ने यह भी कहा कि डीजे में किसी प्रकार के आपत्तिजनक, अश्लील या फूहड़ गीत नहीं बजने चाहिए। उन्होंने रामनवमी अखाड़ा समिति के सभी सदस्यों और रामभक्तों से अपील करते हुए कहा कि जुलूस के दौरान केवल धार्मिक और मर्यादित गीत ही बजाए जाएं, ताकि किसी भी समुदाय को किसी प्रकार की आपत्ति न हो और पर्व शांति व सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।

0
0 views

Comment