logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जीवन प्रकाश योजना की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने गुरु सत्यज्वाला का किया सम्मान

बेंगलूरु। शहर के आर.टी. नगर स्थित मंजुनाथा लेआउट में श्री संजीवनी ज्वाला लब्धि मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। यहां माता ज्वालामालिनी के दरबार में श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली की जीवन प्रकाश योजना की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रतनी बाई मेहता ने दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जोत प्रज्वलित की।
इस पावन अवसर पर श्रीमती मेहता ने पूज्य गुरुदेव गुरु सत्यज्वाला का शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया और उनसे मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में ज्वालामालिनी मैया की नयनरम्य प्रतिमा के दर्शन कर भक्तों ने भी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के दौरान जीवन प्रकाश योजना की राष्ट्रीय महिला मंत्री श्रीमती बबीता श्रीश्रीमाल, श्री संजीवनी ज्वाला लब्धि मंडल की अध्यक्ष डॉ. नीतू राठौड़, मंजु बांठिया, मंजु जोशी, महेन्द्र धारीवाल, महावीर जैन, विनीत श्रीश्रीमाल सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे।
मंदिर में पूरे समय भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

14
398 views

Comment