logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Headline India

ईरान ने युद्ध के बीच दूसरे भारतीय जहाज 'नंदा देवी' को भी होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकाल दिया है। 'नंदा देवी' एलपीजी टैंकर है। इससे पहले ईरान ने 'शिवालिक' टैंकर को भी होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षित निकलने की अनुमति दी थी। भारत में एलपीजी संकट के बीच बहुत बड़ी राहत की खबर है। ईरान की ओर से भारतीय झंडे वाले टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकलने देने की अनुमति के बाद भारत के दूसरे एलपीजी जहाज 'नंदा देवी' ने भी युद्ध से प्रभावित होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर लिया है।

एलपीजी टैंकर 'शिवालिक' के बाद 'नंदा देवी' दूसरा जहाज है, जिसे ईरान ने कूटनीतिक चर्चाओं के बाद होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकलने दिया है। 'नंदा देवी' 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत आ रहा है और होर्मुज स्ट्रेट से निकलने के बाद इसे भारतीय नौ सेना के जहाज द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा है।

#Iran #India #HormuzStrait #LPGTanker #NandaDevi #Shivalik #IndianNavy #EnergySecurity #GlobalCrisis

0
12 views

Comment