मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने का आरोप
निराधार, एसडीएम ने गठित की जांच टीम
मतदाता सूची में 150 फर्जी नाम जोड़ने का आरोप, एसडीएम ने गठित की जांच टीम
कर्नेलगंज (गोंडा)। विकास खंड कर्नेलगंज के ग्राम पंचायत नकहरा में मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम निवासी किरण देवी पत्नी स्व. छेदीलाल ने उप जिलाधिकारी कर्नेलगंज को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत नकहारा की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर प्रभात वर्मा द्वारा लगभग 150 लोगों के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची में दर्ज कर दिए गए। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इनमें कई ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं जो वास्तव में जनपद बाराबंकी के निवासी बताए जा रहे हैं।
ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके द्वारा जो दावा आपत्ति 31 दिसंबर 2025 को जमा की गई थी उसे लेखपाल द्वारा जबरन लेकर ग्राम पंचायत में आकर जांच कर रिपोर्ट लगाकर जमा कर दिया गया
प्रार्थी ने बताया कि इस संबंध में पहले भी आपत्ति दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी कर्नेलगंज ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम में लेखपाल बृजेश कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल तेज बहादुर और ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को शामिल किया गया है।
लेखपाल प्रभात वर्मा से संपर्क किया गया तो जानकारी प्राप्त हुई है कि ये सब आरोप निराधार है । इसकी जांच
एसडीएम महोदया ने लगा दी है सच सामने आने पर स्वयं पता चल जाएगा
एसडीएम कार्यालय की ओर से जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायत और आपत्तियों की जांच कर तीन दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करें। साथ ही शिकायतकर्ता को भी साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि मतदाता सूची से फर्जी नाम नहीं हटाए गए तो इससे पंचायत चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।