logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

UPSC में AIR 326 लाकर डॉ. गरिमा परमार ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, मेघरत्न मेघवाल समाज ने किया सम्मान

ब्यावर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा–2025 के अंतिम परिणाम में मुंडारा क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. गरिमा परमार ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय रैंक 326 हासिल कर क्षेत्र, समाज और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मेघरत्न मेघवाल समाज की ओर से उनका अभिनंदन कर सम्मानित किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ. पी.सी. दीपन ने कहा कि डॉ. गरिमा परमार की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल कर यह सिद्ध किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी ऊँचाई प्राप्त की जा सकती है।

संयोजक भबुताराम दहिया ने कहा कि डॉ. गरिमा परमार की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश है कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने की सबसे बड़ी शक्ति है। उनके संघर्ष, समर्पण और लगन से समाज के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

संरक्षक शेराराम लुंकड़ ने आशा व्यक्त की कि डॉ. गरिमा परमार प्रशासनिक सेवा में रहते हुए समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

अभिनंदन समारोह में के.एल. डाँगी व दौलाराम मेघवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण है और आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी।

इस अवसर पर दौलाराम मेघवाल, अविनाश पंवार, कार्यकारी अध्यक्ष डूंगाराम हटेला, जिला प्रवक्ता प्रताप भटनागर, पुष्पा परमार, दीपिका जयपाल, जमुना भटनागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतराराम, राजेन्द्र बस्सी, मोहन परमार, खुमाराम, भोलाराम, अचलाराम, उपाध्यक्ष रतनलाल डाँगी, राजेश्वर, खीमाराम पारंगी, कोषाध्यक्ष जसाराम सोनेल, उत्तम गौड़, दौलतराम, प्रकाश, ढलाराम, रतनलाल भटनागर, बस्तीराम, हीरालाल, कैलाश गढ़वानी, ओम प्रकाश, तेजाराम, उत्तम कुमार, सूरज, रविन्द्र सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

5
791 views

Comment