श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में राष्ट्रपति महोदया जी की सुरक्षा के कड़े प्रबंध
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में राष्ट्रपति महोदया जी की सुरक्षा के कड़े प्रबंध
अयोध्या धाम
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में वर्ष प्रतिप्रदा (हिन्दू नव वर्ष)पर उन्नीस मार्च को होने वाले महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं। साथ ही अनेक प्रतिबंध भी हैं। सिख समुदाय के लोगों द्वारा कानूनन अनुमन्य छोटी कृपाण के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार का कोई आयुध (अस्त्र-शस्त्र) मन्दिर परिसर में नहीं ले जाया जा सकेगा। न ही किसी किसी का कोई अंगरक्षक साथ जा सकेगा। नवरात्रि का प्रारम्भ होने के कारण फलाहार का समुचित प्रबंध रहेगा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने आज देर सायंकाल जारी चलचित्र संदेश में उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि सभी आमंत्रितों को नाम से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे । सब पर कूट संख्या (कोड नंबर) होंगे। यह अहस्तान्तरणीय (ननट्रांसफरेबल) होगा। मोबाइल फोन भी परिसर में नहीं ले जाया जा सकेगा। पानी,व अन्य संसाधन का प्रबंध कार्यक्रम स्थल पर रहेगा।किस द्वार से प्रवेश मिलेगा यह भी समय से बता दिया जाएगा।