logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मार्च- अप्रैल राशन एक साथ और मई- जून का राशन एक साथ मिलेगा

मार्च-अप्रैल राशन एक साथ और मई-जून का राशन एक साथ मिलेगा

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने मार्च-अप्रैल का राशन एक साथ और मई-जून का राशन वितरित करने के निर्देश जारी किए है। निर्देशों के तहत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिला खाद्य अधिकारी को निर्देशानुसार मार्च-अप्रैल का राशन एक साथ और मई-जून का एक साथ वितरण करने के निर्देश दिये है।
इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी श्री उमेश शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में बार-बार दुकान तक जाने की जरूरत कम करने के लिये यह व्यवस्था लागू की जा रही है। पात्र हितग्राही 10 मार्च से 15 अप्रैल के बीच मार्च व अप्रैल माह का राशन ले सकेंगे, जबकि 01 मई से 31 मई के बीच मई व जून का राशन मिलेगा। जानकारी के लिए दुकानों पर फ्लेक्स व बैनर लगाए जाएंगे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

34
1054 views

Comment