विधानसभा अध्यक्ष ने विशाल नेत्र शिविर की व्यवस्थाओं का जिला चिकित्सालय पहुंचकर अवलोकन किया
विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने विशाल नेत्र शिविर की व्यवस्थाओं का जिला चिकित्सालय पहुंचकर अवलोकन किया
जिले में 8 स्थानों पर 2749 लोगों ने आंखों के कराएं पंजीयन, 255 ऑपरेशन के लिए चिन्हित
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और इफको के सहयोग से मुरैना जिले में 15,16 और 17 मार्च को विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 14,15 और 16 मार्च को निर्धारित स्थानों पर पंजीयन किए गए। विशाल नेत्र शिविर की व्यवस्थाओं के संबंध में शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय को निर्देश दिये कि नेत्र शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो, उन्हें समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि अलग-अलग काउंटर बनाए जाएं, आने वाले व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय में भटकना न पड़े, इसके लिए सांकेतिक निशान लगवाएं जाऐ, ताकि वे सीधे पंजीयन काउंटर पर पहुंचने के बाद, जांच और ऑपरेशन में कोई कठिनाई न हो।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जिला चिकित्सालय ऑपरेशन कक्ष, जांच कक्ष, बी.पी. सुगर, ईसीजी कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, समाजसेवी डॉ. योगेशपाल गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, नगर निगम कमिश्नर श्री सत्येन्द्र धाकरे सहित कैंप की व्यवस्थाओं में जुड़े अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
14 मार्च को जिले में 8 स्थानों पर 2749 लोगों ने आंखों के कराएं पंजीयन, 255 ऑपरेशन के लिए चिन्हित
जिला मुख्यालय पर वृहद नेत्र शिविर के लिए 14 मार्च को मुरैना जिले के 8 स्थानों पर 2 हजार 749 लोगों ने आंखो के पंजीयन कराएं, जिनमें से 255 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। डीपीएम श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पोरसा में 1470, ओरेठी में 294, जौरा में 35, सुमावली में 39, अंबाह में 475, किर्रायच में 76 और जिला चिकित्सालय में 360 लोगों ने पंजीयन कराया। जिनमें से पोरसा में 52, ओरेठी में 32, जौरा में 06, सुमावली में 11, अंबाह में 39, किर्रायच में 07 और जिला चिकित्सालय में 108 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh